ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

हाजीपुर में चलती बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री, सहरसा से पटना आ रही थी बस

VAISHALI: वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हाजीपुर के राय वीरेंद्र सिंह कॉलेज के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक सरकारी बस में अचानक आग लग गयी। आग इतनी भीषण थी

हाजीपुर में चलती बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री, सहरसा से पटना आ रही थी बस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हाजीपुर के राय वीरेंद्र सिंह कॉलेज के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक सरकारी बस में अचानक आग लग गयी। आग इतनी भीषण थी कि बस जलकर पूरी तरह से खाक हो गया। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री किसी तरह बाहर निकले जिसके बाद उनकी जान बाल-बाल बची। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि BSRTC की बस सहरसा से पटना की ओर आ रही थी तभी हाजीपुर के राय वीरेंद्र सिंह कॉलेज के पास बस के इंजन से अचानक धुंआ निकलने लगी। जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। बस में सवार यात्रियों ने बिना समय गंवाए बस से बाहर निकलना ही मुनासिब समझा। एक-एक कर सभी यात्री बस से उतर गये।


 जिसके बाद अचानक पूरे बस में आग लग गयी। इस भीषण आग से बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। चलती बस में अचानक लगी आग के दौरान यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचायी है। बस में आग कैसे लगी इसके कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम आग बुझाने में जुटी है। 

हाजीपुर में चलती बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री, सहरसा से पटना आ रही थी बस

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता