ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

हाजीपुर के होटलों में चल रहा था सेक्स रैकेट, बिना लोकल पुलिस को बताये एसपी ने करवाई रेड, आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गये कई महिला और पुरूष

VAISHALI: हाजीपुर स्टेशन रोड स्थित एक साथ कई होटलों में छापेमारी की गयी। सेक्स रैकेट की सूचना पर बिना लोकल थाने को सूचित किए वैशाली एसपी ने एक टीम का गठन किया और उसे छापेमारी

हाजीपुर के होटलों में चल रहा था सेक्स रैकेट, बिना लोकल पुलिस को बताये एसपी ने करवाई रेड, आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गये कई महिला और पुरूष
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: हाजीपुर स्टेशन रोड स्थित एक साथ कई होटलों में छापेमारी की गयी। सेक्स रैकेट की सूचना पर बिना लोकल थाने को सूचित किए वैशाली एसपी ने एक टीम का गठन किया और उसे छापेमारी के लिए भेजा गया। भारी संख्या में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अचानक इतनी बड़ी संख्या में पुलिस टीम को देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया।


बताया जाता है कि वैशाली एसपी को यह गुप्त सूचना मिली थी कि स्टेशन रोड स्थित होटलों में बड़े पैमाने पर सेक्स रैकेट चल रहा है। सूचना मिलते ही वैशाली एसपी ने छापेमारी के लिए एक टीम गठन किया और उसे छापेमारी के लिए भेजा। लेकिन इस बात की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को नहीं दी गयी। 


एसपी की बनाई गयी टीम ने जब हाजीपुर स्टेशन रोड स्थित होटलों में छापेमारी की तब इस दौरान कई महिलाएं एवं पुरूषों को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। सभी पुरूष और महिलाओं को पुलिस बस से नगर थाना लाया गया। फिलहाल हिरासत में लिए गये सभी महिलाओं और पुरुषों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस की रेड से होटल व्यवसायियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस की यह छापेमारी आगे भी जारी रहेगी। 

टैग्स