ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पर जताया भरोसाबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पर जताया भरोसा

हड़ताल पर गए बिहार के इस अस्पताल के डॉक्टर, ठप्प हुई हॉस्पीटल की OPD सेवा; मरीजों की परेशानी बढ़ी

CHHAPRA: अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में छपरा सदर अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने के कारण सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा बाधित हो गई है, जिसके ब

हड़ताल पर गए बिहार के इस अस्पताल के डॉक्टर, ठप्प हुई हॉस्पीटल की OPD सेवा; मरीजों की परेशानी बढ़ी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में छपरा सदर अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने के कारण सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा बाधित हो गई है, जिसके बाद मरीज और उनके परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया है। 


दरअसल, छपरा सदर अस्पताल के डॉक्टर सोमवार से हड़ताल पर चले गए और अस्पताल की ओपीडी को ठप्प कर दिया है। हड़ताली डॉक्टरों की माने तो उनसे चौबीसों घंटे काम लिया जाता है लेकिन पिछले दो महीने से उनका वेतन रोक दिया गया है। वेतन रोकने की वजह बायोमेट्रिक से हाजरी नहीं बनाना बताता जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें इमरजेंसी, ओपीडी की ड्यूटी के अलावा पोस्टमार्टम, दुर्घटनाग्रस्त मरीज की इंजुरी और कोर्ट के कार्यों में शामिल होना पड़ता है जिसकी वजह से बायोमेट्रिक अटेंडेंस बना पाना मुश्किल है।


हड़ताली डॉक्टरों की मांग है कि उन्हें अस्पताल परिसर में ही आवास की सुविधा दी जाए और उनकी कार्य अवधि का निर्धारण किया जाए। ओपीडी ठप्प कर हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों से अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एसडी सिंह ने वार्ता कर आंदोलन को खत्म कर ओपीडी सेवा शुरू करने की अपील की तो डॉक्टरों ने आन्दोलन स्थल पर ही मरीजों को देखना शुरू कर दिया है।



हड़ताल पर गए बिहार के इस अस्पताल के डॉक्टर, ठप्प हुई… | FirstBihar