ब्रेकिंग
मोतिहारी में 5 लाख रुपये की जाली करेंसी बरामद, नेपाल से तस्करी कर लाई गई थी नकली नोटों की खेप; छठ-दिवाली में खपाने की थी तैयारी!✦Bihar News : बिहार में महिला सिपाही को 5 साल की जेल! 16.25 लाख जुर्माना, 14 साल पुराने केस में बड़ा फैसला; जानिए क्या है मामला ✦मोतिहारी में EOU की बड़ी रेड, नगर पंचायत मुख्य पार्षद पति व BJP नेता के कई ठिकानों पर छापेमारी, जानिए क्या है पूरा मामला? ✦11 साल पुरानी दुश्मनी का हिसाब होगा पूरा ! निर्दलीय रहकर भी ‘छोटे सरकार’ ने NDA-जेडीयू को दिखाई थी अपनी ताकत; क्या इस बार नीरज लेंगे पुराना बदला?✦Samastipur News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और सामान सुरक्षित मिलने से गहराया रहस्य✦मोतिहारी में 5 लाख रुपये की जाली करेंसी बरामद, नेपाल से तस्करी कर लाई गई थी नकली नोटों की खेप; छठ-दिवाली में खपाने की थी तैयारी!✦Bihar News : बिहार में महिला सिपाही को 5 साल की जेल! 16.25 लाख जुर्माना, 14 साल पुराने केस में बड़ा फैसला; जानिए क्या है मामला ✦मोतिहारी में EOU की बड़ी रेड, नगर पंचायत मुख्य पार्षद पति व BJP नेता के कई ठिकानों पर छापेमारी, जानिए क्या है पूरा मामला? ✦11 साल पुरानी दुश्मनी का हिसाब होगा पूरा ! निर्दलीय रहकर भी ‘छोटे सरकार’ ने NDA-जेडीयू को दिखाई थी अपनी ताकत; क्या इस बार नीरज लेंगे पुराना बदला?✦Samastipur News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और सामान सुरक्षित मिलने से गहराया रहस्य

ग्रेजुएट छात्रों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रूपया, लाडला भाई योजना की घोषणा

DESK: लाडली बहन स्कीम के तर्ज पर अब लाडला भाई योजना की घोषणा की गयी है। इस स्कीम के तहत जो छात्र इंटर पास होंगे उनको हर महीने 6 हजार रूपये उनके अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा।

ग्रेजुएट छात्रों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रूपया, लाडला भाई योजना की घोषणा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: लाडली बहन स्कीम के तर्ज पर अब लाडला भाई योजना की घोषणा की गयी है। इस स्कीम के तहत जो छात्र इंटर पास होंगे उनको हर महीने 6 हजार रूपये उनके अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा। वही यदि किसी छात्र के पास डिप्लोमा की डिग्री है उसे 8 हजार रूपया महीना दिया जाएगा। जबकि ग्रेजुएट छात्रों को 10 हजार रूपया हर महीने दिया जाएगा। 


इस बात की घोषणा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कहना है कि उनकी नजर में लड़का और लड़कती में कोई फर्क नहीं है। लड़कियों के लिए लाडली बहन योजना की शुरुआत की गयी थी जिसके बाद अब लड़कों के लिए लाडला भाई योजना की घोषणा की गयी है। लाडला भाई योजना से बेरोजगारी का समाधान तो होगा ही साथ ही युवाओं को फैक्ट्रियों में अप्रेंटिसशिप और सरकार की ओर से छात्रवृति मिलेगी। 


बता दें कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पिछले दिनों बेरोजगारी का मुद्दा उठाया था जिसके बाद एकनाथ शिंदे सरकार ने लाडला भाई योजना की घोषणा कर दी। इससे पहले सरकार ने लाडली बहन योजना (मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना) की घोषणा की थी जिसके तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने का ऐलान किया गया। जो 21 साल से लेकर 60 साल तक की महिलाओं को जुलाई महीने से दिया जाएगा। जुलाई महीने से ही लाडला भाई योजना भी लागू होगी।