Hindi News / news / जम्मू और कश्मीर गवर्नर सत्यपाल मलिक का विवादित बयान, कहा- जिन्होंने धारा 370...

जम्मू और कश्मीर गवर्नर सत्यपाल मलिक का विवादित बयान, कहा- जिन्होंने धारा 370 का विरोध किया उन्हें जनता मारेगी जूते

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 28, 2019, 7:32:49 PM

जम्मू और कश्मीर गवर्नर सत्यपाल मलिक का विवादित बयान, कहा- जिन्होंने धारा 370 का विरोध किया उन्हें जनता मारेगी जूते

- फ़ोटो

DESK: जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि जो लोग जम्मू और कश्मीर से धारा 370 को हटाए जाने का विरोध कर रहे हैं उन्हें चुनाव आने के समय जनता जूते से मारेगी. राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला और कहा कि राहुल गांधी इस मसले पर एक परिपक्व नेता की तरह बर्ताव नहीं कर रहे हैं. गवर्नर ने कहा कि राजनीतिक रुप से राहुल गांधी अभी बच्चे हैं. उन्होंने कहा कि जब धारा 370 को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता बचकान बयान दे रहे थे तो उस समय राहुल गांधी को उन्हें रोकना चाहिए था. राज्यपाल ने कहा कि कश्मीर के मुद्दे पर राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी की राय बतानी चाहिए.