Hindi News / news / ठेकेदार हत्या मामला: दानापुर में आरोपी इंजीनियर के घर कुर्की करने पहुंची गोपालगंज...

ठेकेदार हत्या मामला: दानापुर में आरोपी इंजीनियर के घर कुर्की करने पहुंची गोपालगंज पुलिस, घर को किया सील

1st Bihar Published by: 9 Updated Sep 03, 2019, 7:33:45 PM

ठेकेदार हत्या मामला: दानापुर में आरोपी इंजीनियर के घर कुर्की करने पहुंची गोपालगंज पुलिस, घर को किया सील

- फ़ोटो

PATNA: बड़ी खबर दानापुर से जहां गोपालगंज में एक ठेकेदार को जलाकर मारने के मामले में गोपालगंज पुलिस आरोपी इंजीनयर के घर की कुर्की करने शहर के रुपसपुर इलाके के आरागार्डन रोड पहुंची. जहां पुलिस ने आरोपी इंजीयिनर के श्रेया और श्याम अपार्टमेंट के घर को सील कर दिया. हालांकि मजिस्ट्रेट के उपलब्ध नहीं होने के चलते पुलिस कुर्की की कार्रवाई नहीं कर सकी. बता दें कि पिछले दिनों 15 लाख रुपए घूस नहीं देने के चलते घूसखोर इंजीनियर और उसके साथियों ने मिलकर ठेकेदार रामशंकर सिंह पर केरोसिन का तेल छिड़ककर आग लगा दी थी. इस घटना में बुरी तरह घायल हुए ठेकेदार की बाद में इलाज के लिए गोरखपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई थी. इस घटना के विरोध में लोगों ने गोपालगंज में प्रदर्शन भी किया था और एनएच को कई घंटों तक जाम कर दिया था. पुलिस को ठेकेदार के घर एक डायरी भी मिली थी जिसमें काम के बदले अधिकारियों को दिए कमीशन की बात लिखी हुई है. दानापुर से पंकज की रिपोर्ट