Hindi News / news / गोपालगंज: ट्रक और कार में टक्कर, तीन लोगों की मौत

गोपालगंज: ट्रक और कार में टक्कर, तीन लोगों की मौत

1st Bihar Published by: Updated Dec 16, 2020, 9:23:06 AM

गोपालगंज: ट्रक और कार में टक्कर, तीन लोगों की मौत

- फ़ोटो

GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है. यहां पर ट्रक और कार की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. यह घटना सासामुसा के बजरंग टाकीज के पास की है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक और कार में जोरदार टक्कर हुई. जिसमें घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंचे और सभी को कार से बाहर निकाला. 

घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची हुई है. जिस कार का एक्सीडेंट हुआ है. उसका रजिस्ट्रेशन मध्य प्रदेश का है. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है.