ब्रेकिंग
हर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समयहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समय

तिलक में चाउमीन नहीं मिला तो मार दिया चाकू, पीड़ितों ने बताया दर्द

गोपालगंज : खबर बिहार के गोपालगंज जिले से है जहाँ तिलक में चाउमीन खत्म होने पर कुछ युवकों ने बवाल मचा दिया. चाउमीन नहीं मिलने से नाराज युवकों ने लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर दिया. ह

तिलक में चाउमीन नहीं मिला तो मार दिया चाकू, पीड़ितों ने बताया दर्द
Mukesh Srivastava
2 मिनट

गोपालगंज : खबर बिहार के गोपालगंज जिले से है जहाँ तिलक में चाउमीन खत्म होने पर कुछ युवकों ने बवाल मचा दिया. चाउमीन नहीं मिलने से नाराज युवकों ने लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर दिया. हमले में चाउमीन बना रहे दो सगे भाई घायल हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक घायल भाइयों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामला विजयीपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव का है. पुलिस ने दोनों घायलों का बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.


बताया जा रहा है कि विजयीपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में राजेश यादव के घर तिलक आया था. मेहमानों के खाने-पीने का पूरा इंतजाम था. रात के करीब 10.30 बजे चाउमीन खत्म हो गया. इस बीच कुछ युवक स्टॉल पहुंचे और चाउमीन परोसने को कहा. चाउमीन बना रहे सत्यम गुप्ता और मुन्ना गुप्ता ने खत्म होने की बात कही, इससे युवक गुस्सा हो गए और गुस्सा होकर युवकों ने गाली देना शुरू कर दिया. विरोध करने पर लाठी-डंडा और चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद तिलक समारोह में अफरातफरी मच गई.


बता दें कि इलाज कराने पहुंचे घायलों का कहना था कि माहौल खराब था. पांच-सात युवक चाउमीन के लिए जान लेने पर आमदा थें. जान बचाने के लिए भागना पड़ा. दोनों भाइयों की दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया और चाकू से हमला किया गया. वहीं, सदर अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि दोनों के सिर पर गहरा चोट है.

टैग्स