1st Bihar Published by: Meraj Ahmad Updated Nov 06, 2020, 9:04:55 AM
- फ़ोटो
GOPALGANJ : इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए लगातार बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं.
ताजा मामला हथुआ के रुपनचक का है, जहां अपराधियों ने सुबह सवेरे मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है. मृतक की पहचान जय बहादुर सिंह के रुप में की गई है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह अपराधियों ने गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मामले की जांच में जुट गई है.