ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

गोपालगंज में स्टूडेंट के साथ गैंगरेप, 6 दरिंदों ने मिलकर की हैवानियत

GOPALGANJ : बिहार में इनदिनों अपराध का ग्राफ बढ़ते ही जा रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गोपालगंज जिले से जहां एक स्टूडेंट के साथ गैंगरेप हुई है. 6 दरिंदों ने मिलकर इ

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में इनदिनों अपराध का ग्राफ बढ़ते ही जा रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गोपालगंज जिले से जहां एक स्टूडेंट के साथ गैंगरेप हुई है. 6 दरिंदों ने मिलकर इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. इस घटना ने समाज को एक बार फिर से शर्मशार कर दिया है. परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. दरिंदों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. 

वारदात जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां स्टेशन रोड में अपराधियों ने एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. मिली जानकारी के मुताबिक 17 सितंबर के दिन 6 दरिंदों ने मिलकर इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद से पीड़िता काफी डरी-सहमी सी है. परिजनों ने पुलिस में घटना की शिकायत की. 

गोपालगंज पुलिस कप्तान मनोज कुमार तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार को पुलिस को मामले की जानकारी मिली. पीड़िता का मेडिकल कराया गया. इस घटना को लेकर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने 2 आरोपियों संदीप कुमार और विष्णु कुमार को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी थावे थाना इलाके के बांगरा गांव के रहने वाले हैं. अन्य 4 आरोपियों की तलाश की जा रही है. उसके लिए एसपी ने बताया कि स्पेशल टीम का गठन किया गया है.

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता