ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

गोपालगंज में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन : तीन अपराधी गिरफ्तार

GOPALGANJ : गोपालगंज जिले में एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा पुलिस ने किया है। इस मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घमंडीपुर गांव स्थित एक बगीचे में यह मिनी गन फैक्ट

गोपालगंज में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन : तीन अपराधी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

GOPALGANJ : गोपालगंज जिले में एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा पुलिस ने किया है। इस मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घमंडीपुर गांव स्थित एक बगीचे में यह मिनी गन फैक्ट्री चल रही थी। इस बात की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी, जिसके बाद छापेमारी करते हुए मांझागढ़ पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है।


गिरफ्तार तीन अपराधियों के पास से 4 देसी कट्टा, भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार और उपकरण बरामद किया गया है। तीनों की पहचान के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  


पुलिस को जब इस बात की सूचना मिली तब सदर एसडीपीओ अभय रंजन के नेतृत्व में मांझागढ़, सिधवलिया और माधोपुर थाने की पुलिस ने सरेया मोड़ के पास एक साथ छापेमारी की। पुलिस इसे अपनी बड़ी कामयाबी मान रही है।