ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

गोपालगंज में महिला की हत्या, 2 लोगों की गई जान

GOPALGANJ : बिहार में कोरोना काल में आपराधिक घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक्त एक ताजा खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है. जहां एक महिला की हत्या कर दी गई है. वहीं, दूसर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ :  बिहार में कोरोना काल में आपराधिक घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक्त एक ताजा खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है. जहां एक महिला की हत्या कर दी गई है. वहीं, दूसरी ओर, नदी में डूबने से भी एक किसान की जान चली गई है. पुलिस दोनों ही मामलों की छानबीन में जुटी हुई है.


पहली घटना जिले के फुलवरिया थाना इलाके की है. जहां  छतु बथुवा गांव में एक महिला की हत्या हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा है. मृतिका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर यह आरोप लगाया है. मौत की घटना की जानकारी मिलते पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है.


पुलिस ने बताया कि मृतिका के ससुर को हिरासत में लिया गया है. गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आ रही है. पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भेजा है.


दूसरी घटना जिले के मोहम्मदपुर थाना इलाके की है. जहां अमरपुरा गांव में नदी में डूबने से एक किसान की जान चली गई. मिली जानकारी के मुताबिक मवेशियों के लिए चारा काटने के दौरान यह हादसा हुआ. पुलिस ने किसान के शव को भी डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता