ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

गोपालगंज में फिर गोलीबारी, अपराधियों ने 2 लोगों को मारी गोली

GOPALGANJ : बिहार में कोरोना संकट के बीच आपराधिक मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. पुलिस के लिए लॉ एंड आर्डर की स्थिति को कायम रखना एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खब

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में कोरोना संकट के बीच आपराधिक मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. पुलिस के लिए लॉ एंड आर्डर की स्थिति को कायम रखना एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है. जहां देर शाम अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने 2 लोगों को गोली मार दी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 



वारदात गोपालगंज जिले के  सिधवलिया थाना इलाके की है. जहां जलालपुर गांव में अपराधियों ने देर शाम सरेआम दो लोगों को गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने के कारण दोनों लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. दोनों युवकों को आनन-फानन में सिधवलिया पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया.


इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की शिकायत मिलने के बाद फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बाइक से धक्का लगने के मामूली सी विवाद में इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर इस मामले की छानबीन कर रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता