गोपालगंज में कोरोना से अंचलकर्मी की मौत, कोविड सेंटर ले जाने के दौरान रास्ते में हुई मौत

1st Bihar Published by: Meraj Ahmad Updated Sep 29, 2020, 11:16:04 AM

गोपालगंज में कोरोना से अंचलकर्मी की मौत, कोविड सेंटर ले जाने के दौरान रास्ते में हुई मौत

- फ़ोटो

GOPALGANJ : देश में जारी अनलॉक की प्रक्रिया के बीच कोरोना का कहर जारी है. हर दिन सैंकड़ों लोगों की जान कोरोना से जा रही है. देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 1 लाख के पास पहुंचने वाला है. 

ताजा मामला बिहार के गोपालगंज से है, जहां कोरोना संक्रमित अंचलकर्मी की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि भोरे अंचल कार्यालय में पदस्थापित अंचलकर्मी सोमवार को कोरोना संक्रमित पाया गया था. 

जिसके बाद उसे मंगलवार को हथुआ कोविड केयर सेंटर ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. अंचलकर्मी की अचानक से मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है.