गोपालगंज में ठेकेदार को जिंदा जलाने की कोशिश, गंडक विभाग के ऑफिस में हुई घटना

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 29, 2019, 5:49:58 PM

गोपालगंज में ठेकेदार को जिंदा जलाने की कोशिश, गंडक विभाग के ऑफिस में हुई घटना

- फ़ोटो

GOPALGANJ : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है गोपालगंज जिले से जहां असामाजिक तत्वों ने गंडक विभाग के ठेकेदार को जिंदा जलाने की कोशिश की है. बदमाशों ने उसके ऑफिस में आग लगा दी. जिसके कारण वह बुरी तरह से झुलस गया. उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरी घटना जिले के गंडक ऑफिस की है. जहां कुछ बदमाशों ने गंडक विभाग के ठेकेदार को जिंदा जला दिया. वह बुरी तरह से जख्मी हो गया है. उसे इलाज के लिए गोरखपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ठेकेदार के परिजनों ने मुख्य अभियंता के ऊपर ठेकेदार को जलाने का आरोप लगाया है. घटना की जानकारी मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. मामले की जांच करने खुद गंडक कॉलोनी पहुंचे एसपी राशिद जमा ने बताया कि परिजनों ने आरोप लगाया है कि 60 लाख रुपये के भुगतान के भुगतान के लिए चीफ इंजिनियर 15 लाख रुपये घूस मांग रहा था. चीफ इंजिनियर पूरी नहीं करने पर ही साजिश के तहत ठेकेदार को जलाने की कोशिश की गई है. गोपालगंज से मेराज अहमद की रिपोर्ट