गोपालगंज में युवक की गोली मारकर हत्या, विरोध में लोगों ने किया थाने का घेराव

1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 03, 2019, 11:40:47 AM

गोपालगंज में युवक की गोली मारकर हत्या, विरोध में लोगों ने किया थाने का घेराव

- फ़ोटो

GOPALGANJ: ख़बर गोपालगंज से है, जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. घटना विजयीपुर के बन्हौरा गांव की है. वहीं घटना से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया है. गुस्साए लोगों ने थाने का भी घेराव किया है. वहीं लोगों ने आरोपी युवको को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. गोपालगंज से मेराज अहमद की रिपोर्ट