ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

गर्लफ्रेंड से शादी नहीं होने से नाराज युवक ने उठा लिया बड़ा कदम, हाजीपुर के एक होटल में मिली लाश

HAJIPUR: बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले एक युवक की लाश हाजीपुर के एक होटल से मिला है। होटल से युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। हाजीपुर स्टेशन के सामने शुक्ला रे

गर्लफ्रेंड से शादी नहीं होने से नाराज युवक ने उठा लिया बड़ा कदम, हाजीपुर के एक होटल में मिली लाश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

HAJIPUR: बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले एक युवक की लाश हाजीपुर के एक होटल से मिला है। होटल से युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। हाजीपुर स्टेशन के सामने शुक्ला रेसिडेंट होटल के एक कमरे में युवक फंदे में लटका मिला। आत्महत्या की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।


मृतक की पहचान कटिहार निवासी रूपेश राज के रूप में हुई है। होटल के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। युवक गर्लफ्रेंड की शादी होने से नाराज था। गुरुवार की दोपहर 1 बजे वह हाजीपुर के शुक्ला होटल में आया था। ट्रेन पकड़ने की बात उसने होटल के कर्मचारी से कही थी।


 पुलिस ने जो सुसाइड नोट बरामद किया उसमें लिखे गये दो नंबरों पर फोन किया गया और घटना की जानकारी परिजनों को दी गयी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया है। होटल के कमरे से बरामद सुसाइड नोट में मृतक ने पिता के बारे में लिखा है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता है। 


उसकी गर्लफेंड उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। दोनों की मुलाकात यूपी में ही हुई थी। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी शादी गर्लफ्रेंड से नहीं हुई तो वह किसी से शादी नहीं करेगा। सुसाइड नोट लिखने के बाद युवक ने हाजीपुर के होटल में लगे पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता