ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार में युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दो हत्या से इलाके में दहशत, कानून व्यवस्था पर सवाल गोपालगंज में मुठभेड़: 25 हजार के इनामी बदमाश महावीर यादव गिरफ्तार, पैर में लगी गोली IRCTC ने लॉन्च किया RailOne Super App, अब एक ही एप पर मिलेंगी ट्रेन से जुड़ी सभी सेवाएं IRCTC ने लॉन्च किया RailOne Super App, अब एक ही एप पर मिलेंगी ट्रेन से जुड़ी सभी सेवाएं "बिहार को बनेगा स्टार्टअप हब", स्टार्टअप स्पार्क 2.0 में बोले उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा Patna Traffic: राजधानी में ट्रैफिक जाम की सूचना के लिए फोन और व्हाट्सएप्प नंबर जारी, तुरंत इन दो नंबरों पर दें जानकारी Patna News: पटना में बढ़ रही लग्जरी कारों की डिमांड, 3 साल में खरीदे गए 1403 महंगे फोर व्हीलर; यह गाड़ी बनी लोगों की पहली पसंद Patna News: पटना में बढ़ रही लग्जरी कारों की डिमांड, 3 साल में खरीदे गए 1403 महंगे फोर व्हीलर; यह गाड़ी बनी लोगों की पहली पसंद सेक्स की नौकरी और कॉल बॉय बनाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, पटना से तीन शातिर गिरफ्तार Bihar News: बिहार के इस जिले में सांप के डसने से लड़की समेत दो की मौत, बरसात में बढ़े मामले

गिरिराज ने POK से आगे अब POC की बात छेड़ी, निशाने पर कांग्रेस

1st Bihar Published by: 15 Updated Sun, 01 Sep 2019 12:17:15 PM IST

गिरिराज ने POK से आगे अब POC की बात छेड़ी, निशाने पर कांग्रेस

- फ़ोटो

DESK : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अब POK यानी पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर से आगे बढ़कर POC की बात शुरू कर दी है। गिरिराज सिंह ने POC का इस्तेमाल कांग्रेस के लिए किया है। POC वाले ट्वीट को करते हुए गिरिराज ने इसे पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कांग्रेस बताया है। कांग्रेस पर इस बड़े हमले के साथ गिरिराज सिंह ने मीडिया की उन खबरों को आधार बनाया है जिनमें कांग्रेस नेताओं की नज़दीकियां पाकिस्तान के साथ दिखाई गई हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मणिशंकर अय्यर, शशि थरूर और नवजोत सिंह सिद्धू से जुड़ी खबरों को गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया है। कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद कांग्रेस नेताओं की तरफ से आए बयान पाकिस्तान की मीडिया में सुर्खियां बन रही हैं। पाकिस्तान कांग्रेस नेताओं के बयान को आधार बनाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत सरकार की किरकिरी कराने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में अब गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर पाकिस्तान की तरफ से ऑक्यूपाइड होने का आरोप लगाते हुए POC का नया स्लोगन दे डाला है।