Hindi News / news / गिरिराज ने पाकिस्तान को चेताया, भस्मासुर बनने की कोशिश न करें इमरान खान

गिरिराज ने पाकिस्तान को चेताया, भस्मासुर बनने की कोशिश न करें इमरान खान

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 28, 2019, 10:20:21 AM

गिरिराज ने पाकिस्तान को चेताया, भस्मासुर बनने की कोशिश न करें इमरान खान

- फ़ोटो

DESK : केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर  देश पाकिस्तान की सरकार को भस्मासुर बताया है. पाकिस्तान और भारत के बीच बढ़ते तनाव के बीच गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'पाक के प्रधानमंत्री भस्मासुर बनने की कोशिश न करें. भारत से परमाणु युद्ध करने के आत्मघाती क़दम की सोचने के बजाय मोदी जी की सलाह मान कर ग़रीबी, बेरोज़गारी, भुखमरी और उससे उपजे आतंकवाद से लड़ें.' https://twitter.com/girirajsinghbjp/status/1166561274815291393 बता दें कि इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर राहुल गांधी और कांग्रेस पर भी हमला बोला है. दो और ट्वीट करते हुए गिरिराज सिंह ने लिखा है कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने भारत को बहुत ज़ख़्म दिए है. हर जगह मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान का आखरी सहारा राहुल गांधी और कांग्रेसी ही बची है.