ब्रेकिंग
पटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलापटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टला

गिरिराज ने तेजस्वी की 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' पर कसा तंज, कहा- खुद के पास रोजगार नहीं चले हैं बेरोजगारी हटाने

PATNA : तेजस्वी की बेरोजगारी हटाओ यात्रा लगातार बीजेपी नेताओं के निशाने पर है। अबकी बार केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने तेजस्वी की बेरोजगारी हटा

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA :  तेजस्वी की बेरोजगारी हटाओ यात्रा लगातार बीजेपी नेताओं के निशाने पर है। अबकी बार केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने तेजस्वी की बेरोजगारी हटाओ यात्रा पर निशाना साधा है। उन्होनें कहा कि जो नेता खुद ही बेरोजगार है वो बेरोजगारी बचाओ यात्रा निकाल रहा है।


गिरिराज सिंह ने कहा कि  जो नेता खुद बेरोजगार हैं वही बेरोजगारी हटाओ यात्रा निकाल रहा है। विपक्ष के नेता के पास कोई रोजगार नहीं है। जनता ने तेजस्वी को नकार दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि जनता जानती  है कि पन्द्रह साल के लालू-राबड़ी शासन में इन्होनें बेरोजगारी हटाने  के लिए कोई काम तो किया नहीं।


इससे पहले डिप्टी सीएम  सुशील कुमार मोदी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर आरोप लगाया है कि बिहार में जिनके राज में गरीबों को रोजी-रोटी के लिए पलायन करना पड़ा, उनके वारिस अब बेरोजगारी हटाओ यात्रा निकालकर जनता को धोखा देना चाहते हैं। पार्टी ने यात्रा के लिए हाईटेक बस बुक की जो बीपीएल कार्डधारी के नाम पर है। दावा किया है कि इसमें पैसा एक पूर्व विधायक का लगा है। बस के जरिए अतिपिछड़ा समाज को फंसाने की कोशिश की गई है। वे युवाओं की नहीं, सत्ता में वापसी कर अपनी बेरोजगारी दूर करना चाहते हैं।



टैग्स