ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

मूंछ वाले घूसखोर दारोगा जी का रेट है 5000, वीडियो में देखिये कैसे वसूलते हैं नजराना

MADHUBANI : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की पूरी तरह फेल साबित हो रही है. सूबे में इन दिनों लॉ एंड आर्डर की स्थिति बिगड़ी हुई है. लेकिन बिहार पुलिस अपने एक नए कारनाम

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

MADHUBANI : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की पूरी तरह फेल साबित हो रही है. सूबे में इन दिनों लॉ एंड आर्डर की स्थिति बिगड़ी हुई है. लेकिन बिहार पुलिस अपने एक नए कारनामे को लेकर सुर्ख़ियों में है. घटना मधुबनी जिले की है, जहां एक रिश्वतखोर दारोगा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दारोगा पैसा ऐंठता हुआ दिखाई दे रहा है. 


रिश्वतखोर दारोगा का वीडियो वायरल
राजधानी पटना में रिश्वत लेते हुए ट्रैफिक पुलिस का वीडियो वायरल होने के बाद मधुबनी जिले से दारोगा जी का नया कारनामा सामने आया है. घटना जिले के सकरी थाना इलाके की है. जहां सकरी थाना में पोस्टेड दारोगा बीके ठाकुर को मधुबनी पुलिस कप्तान ने सस्पेंड कर दिया है. पुलिस अधीक्षक की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक घूस लेते हुए दारोगा का वीडियो सामने आया था. जिसके बाद उन्होंने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी दारोगा को निलंबित कर दिया.




'मैडम के पास नहीं है, मैडम से मांग कर दो'
वायरल वीडियो में दारोगा 5 हजार रूपया घूस मांग रहा है. वायरल वीडियो में दारोगा यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि 'दै छियै, कम से कम पांच हजार दियौ. 144 डेंजरस चीज छै. ओय से कम में नै होयत.' दारोगा  सुनकर पीड़ित व्यक्ति बाकि के रुपये एटीएम से निकाल कर लाने की बात कहता हुआ सुनाई दे रहा है. इसपर दारोगा कहता है कि 'मैडम के पास नहीं है, मैडम से मांग कर दो.'


दारोगा पर होगी विभागीय कार्रवाई
मामला सामने आने के बाद मधुबनी पुलिस कप्तान सत्य प्रकाश ने आरोपी दरोगा बीके ठाकुर को निलंबित कर दिया है.  एसपी डॉ. सत्य प्रकाश ने बताया कि उस पर विभागीय कार्यवाही भी चलाई जाएगी. बताया जा रहा है कि घटना बीते 7 जवारी की है. जिसका वीडियो पीड़ित परिवार ने पुलिसवालों को सौंपा है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Abhishek

FirstBihar संवाददाता