Hindi News / news / सीतामढ़ी: रिश्वत में चांदी लेने पर 4 सिपाही समेत एक दारोगा गिरफ्तार, स्वर्ण...

सीतामढ़ी: रिश्वत में चांदी लेने पर 4 सिपाही समेत एक दारोगा गिरफ्तार, स्वर्ण व्यवसायी को छोड़ने के एवज में ली थी घूस

1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 05, 2019, 11:24:02 AM

सीतामढ़ी: रिश्वत में चांदी लेने पर 4 सिपाही समेत एक दारोगा गिरफ्तार, स्वर्ण व्यवसायी को छोड़ने के एवज में ली थी घूस

- फ़ोटो

SITAMADHI: इस वक्त की बड़ी ख़बर सीतामढ़ी से है, जहां रिश्वत लेने के आरोप में पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है. घूस लेने के आरोप में 4 सिपाही समेत एक दारोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसपी के निर्देश पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. सभी पुलिसकर्मी नगर थाने में तैनात थे. आपको बता दें कि पुलिसकर्मियों पर ये आरोप है कि घूस लेकर उन्होंने एक स्वर्ण कारोबारी को रिहा कर दिया था. आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने घूस में स्वर्ण व्यवसायी से चांदी ली थी. जिसके बाद इसकी जांच की गई, जांच के दौरान पुलिसकर्मियों के आवास से चांदी बरामद की गयी. जिसके बाद एसपी ने उनकी गिरफ्तारी का आदेश दिया.