ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

घूस में भैंस देने सरकारी दफ्तर पहुंची महिला, सकते में पड़े अधिकारी

SIDHI: घूस में पैसे देते हुए आपने बहुत बार देखा और सुना होगा, लेकिन क्या आपने किसी को घूस में भैंस देते हुए देखा है. हैरान कर देने वाला ये मामला मध्‍य प्रदेश के सीधी जिले

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

SIDHI: घूस में पैसे देते हुए आपने बहुत बार देखा और सुना होगा, लेकिन क्या आपने किसी को घूस में भैंस देते हुए देखा है. हैरान कर देने वाला ये मामला मध्‍य प्रदेश के सीधी जिले की है, जहां सिहवाल के तहसीलदार ऑफिस में एक महिला अचानक भैंस लेकर पहुंच गई.


भैंस लेकर दफ्तर पहुंची महिला ने कहा कि उसके पास नाम बदलने के एवज में घूस देने के लिए पैसे नहीं है, इसलिए वो भैंस लेकर आई है. महिला ने अधिकारियों से कहा कि वे उनकी भैंस ले लें और उसका काम कर दें. महिला का आरोप है कि नाम बदलने के एवज में अधिकारियों ने उससे घूस मांगी थी. महिला जब भैंस लेकर दफ्तर पहुंची तो वहां हड़कंप मच गया. वहीं महिला के आरोपों को अधिकारियों ने खारिज कर दिया है. अधिकारियों के मुताबिक 14 नवंबर को ही नाम बदलने का काम हो चुका है और महिला का भैंस लेकर आना एक साजिश का हिस्‍सा है. 


भैंस लेकर दफ्तर पहुंची रामकली ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसने अपने पैतृक संपत्ति में नाम बदलने के लिए आवेदन दिया था. जिसके एवज में उससे 10 हजार रुपये की घूस मांगी गई. महिला के मुताबिक 10 हजार रुपये देने के बाद भी उसका काम नहीं हुआ और दोबार उससे घूस मांगी गई. महिला ने कहा कि उसके पास घूस में देने के लिए और पैसे नहीं थे, लिहाजा वो भैंस लेकर पहुंच गई. तहसीलदार ने कहा कि महिला से घूस मांगने का मामला एसडीएम कोर्ट में है और उसका काम 14 नवंबर को ही हो चुका है.