Hindi News / news / घाट पर पैर फिसलने से नदी में डूबा युवक, गंगा नदी से बाहर...

घाट पर पैर फिसलने से नदी में डूबा युवक, गंगा नदी से बाहर निकाला गया शव

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Feb 21, 2021, 7:41:28 PM

घाट पर पैर फिसलने से नदी में डूबा युवक, गंगा नदी से बाहर निकाला गया शव

- फ़ोटो


PATNA CITY:- आलमगंज थाना क्षेत्र के हनुमान घाट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब गंगा घाट पर पैर फिसलने से एक युवक नदी में डूब गया। बीस साल के युवक के नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जंगल में आग की तरह यह खबर फैल गई और देखते ही देखते हनुमान घाट पर लोगों की भारी भीड़ इक्कठा हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर और स्थानीय लोगों की मदद से गंगा की लहरों से शव को बाहर निकाला। जिसके बाद युवक के पास मिले मोबाइल से इस घटना की सूचना परिजनों को दी गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।