ब्रेकिंग न्यूज़

बेतिया में ITBP जवान ने खुद को गोली मारी, मौके पर ही मौत, घटना का कारण पता लगाने में जुटी पुलिस रोहतास में 9 फीट का मिला अजगर, देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू Bihar News: बिहार के इस जिले में SSP का ताबड़तोड़ एक्शन, 24 घंटे में 40 अपराधी गिरफ्तार Bihar Assembly Election 2025 : बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को सम्मानित करेगी BJP, जानिए क्या है पार्टी का पूरा प्लान BSSC CGL-4 : BSSC CGL-4 और ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 में वैकेंसी बढ़ी, अब आवेदन की अंतिम तिथि 24 नवंबर Lalganj Sarai accident : लालगंज–सराय मार्ग पर बाइक टक्कर, एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल Domestic Gas Cost : अब सिलेंडर भराने की टेंशन खत्म, दिसंबर से घर-घर पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) सप्लाई शुरू Bihar News: VVCP छात्रवृत्ति परीक्षा में इतने छात्रों की भागीदारी, करियर काउंसलिंग कार्यक्रम हुआ सफल Barbigha news : बरबीघा बायपास पर सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल Vehicle Fitness Test Price Hike: भारत में बढ़ी व्हीकल फिटनेस टेस्ट फीस, पुराने वाहनों के लिए अब और महंगा होगा टेस्ट; जानें पूरी डिटेल

घर से प्रैक्टिकल का एग्जाम देने निकली लड़की गायब, सिलीगुड़ी जाने वाली छात्रा का भी हुआ यही हाल; घरवालों ने इनपर लगाया आरोप

1st Bihar Published by: SYED TASHIN ALI Updated Wed, 10 Jan 2024 10:52:23 AM IST

घर से प्रैक्टिकल का एग्जाम देने निकली लड़की गायब, सिलीगुड़ी जाने वाली छात्रा का भी हुआ यही हाल; घरवालों ने इनपर लगाया आरोप

- फ़ोटो

PURNIYA : बिहार के पूर्णिया से एक सनसीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां शहर के अलग -अलग इलाकों से दो लड़कियां संदिग्ध रूप से गायब हो गई। ऐसे में इन किशोरियों की गुमशुदगी पुलिस के लिए सिर दर्द बनी हुई है। पुलिस प्रसाशन वजह जानने में लगी हुई है कि यह दोनों लड़कियां गुमशुदा हुई है या इसके पीछे की कहानी कुछ और है। 


दरअसल, पहली घटना शहर के के.हाट थाना क्षेत्र से सामने आई। जहां पूर्णिया कॉलेज में प्रैक्टिकल का परीक्षा देने पहुंची एक लड़की संदिग्ध रूप से लापता हो गई। जबकि दूसरा मामला शहर के सहायक खजांची थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां सिल्लीगुड़ी जाने के लिए अररिया से पूर्णिया पहुंची लड़की रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई। दोनों ही लड़कियों की गुमशुदगी को लेकर इनके परिजन के तरफ से थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इनकी बरामदगी को लेकर अब पुलिस की टीम जुटी है। 


वहीं, घटना को लेकर शहर के के.हाट थाना क्षेत्र निवासी श्यामा कुमार साह ने बताया कि वे शहर के सहायक खजांची थाना क्षेत्र के सुदीन चौक छठ पोखर इलाके में रहते हैं। 9 जनवरी को उनकी बेटी प्रैक्टिकल की परीक्षा थी। जिसे देने वो घर से पूर्णिया कॉलेज पहुंची। एग्जाम खत्म होने पर जब वे बेटी को ढूंढते हुए कॉलेज पहुंचे तो वो वहां से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका।


इसी क्रम में उन्हें किसी ने बताया कि पंचवटी कॉलोनी का रहने वाला अमरजीत कुमार दास नामक युवक उसे अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया है। वहीं घटना को लेकर के.हाट थाना अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि लापता लड़की के परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। मामले की छानबीन की जा रही है। लड़की की बरामदगी को लेकर पुलिस उसके खोजबीन में जुटी है। 

 

वहीं लड़की की गुमशुदगी से जुड़ा दूसरा मामला शहर के सहायक खजांची थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जानकारी देते हुए मो मुर्तुजा ने बताया कि वे अररिया जिले के वीरपुर के रहने वाले हैं। उनकी बेटी तान्या खान (15) बीते सोमवार 8 जनवरी को अररिया के वीरपुर से चलकर पूर्णिया आई। बस स्टैंड पहुंचकर उसने पूर्णिया से सिल्लीगुड़ी चलने वाली आरती ट्रेवल्स नामक बस का टिकट लिया। हालांकि इसके बाद वो कहां गई। इस बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका।


 उधर, परिजनों ने जबब  सगे-संबंधियों यहां तक की दोस्तों को भी कॉल कर तान्या के बारे में पूछा। मगर इस बारे में किसी को कुछ मालूम नहीं। जिसके बाद वे स्थानीय सहायक खजांची थाना पहुंचे और पुलिस को समूचे घटनाक्रम की जानकारी दी। वहीं घटना के संबंध में सहायक खजांची थाना अध्यक्ष शशि कुमार भगत ने बताया कि लड़की के परिजनों की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।