Hindi News / news / घर में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का हुआ नुकसान

घर में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का हुआ नुकसान

1st Bihar Published by: SUSHIL KUMAR Updated Mar 04, 2021, 9:20:30 AM

घर में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का हुआ नुकसान

- फ़ोटो

BHAGALPUR : भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के भवनाथपुर गांव में एक घर में अचानक भीषण आग लग गई. आगलगी की इस घटना के बाद लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया है. 


जानकारी के अनुसार, भवनाथपुर गांव के निवासी बमबम पोद्दार के घर अचानक आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि लोगों ने आनन फानन में इसकी जानकारी फायर स्टेशन में दी जिसके बाद दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गई. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. 


फिलहाल आग किन कारणों से लगी इस बात का खुलासा अभी नहीं हो सका है. लेकिन आगलगी की इस घटना में लाखों की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है.