ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

घर में लगी आग की चपेट में आकर जिंदा जले ससुर - दामाद, पल भर में शव जलकर हुआ खाक

SITAMADHI : बिहार के गर्मी का तपिश काफी अधिक है और राज्य का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। जिसके कारण कई जगहों पर आगलगी की घटना निकल कर सामने आती है। इसी कड़ी में अब एक ता

घर में लगी आग की चपेट में आकर जिंदा जले ससुर - दामाद, पल भर में शव जलकर हुआ खाक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SITAMADHI : बिहार के गर्मी का तपिश काफी अधिक है और राज्य का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। जिसके कारण कई जगहों पर आगलगी की घटना निकल कर सामने आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा जानकारी सीतामढ़ी से निकल कर सामने आ रही है। जहां  दो घरों में आग लगने से 2 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई है। 


दरअसल, यह घटना सीतामढ़ी जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र के मरपा ईश्वरदास गांव की है। जहां दो घर में अचानक आग लग गई। जिसके बाद आग लगने की घटना में नींद से सोए 2 लोगों की जलकर मौत हो गई है। मृतक की पहचान मरपा ईश्वरदास गांव निवासी ठगा शाह तथा उनके दामाद के भाई के रूप में की गई है। 


बताया जा रहा है कि, ये लोग देर रात घर में  सोए हुए थे।  तभी अचानक से घर में आग लग गयी और इन लोगों को काफी देर से भनक लगी। घर के साथ दोनों व्यक्ति भी पूरी तरह जल गए और उनकी मौत हो गई है। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम है। वहीं, दमकल की गाड़ियां मौके पर कभी देर पहुंची। उससे पहले ही सब कुछ जलकर पूरी तरह खाक हो गया। आग लगने के कारणों का अब तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है एक ही परिवार के 2 लोगों की जलकर हुई मौत से परिवार में मातम का माहौल कायम है। 


इधर, इस घटना के बाद लोगों का रो- रो कर बुरा है। वहीं, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं स्थानीय प्रशासन भी सुप्पी प्रखंड के मरपा ईश्वरदास गांव में पहुंचकर मामले की पड़ताल कर रही है। इस अगलगी की घटना में दोनों के मौत के बाद परिवार वालों को उचित मुआवजा दिलाने की भी मांग कर रहे हैं।