ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

बिहार : घर में जबरदस्ती घुसकर महिला के साथ की छेड़खानी, बेटी बचाने आई तो उसे भी पीटा

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले से घर में घुसकर एक महिला के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं आरोपी ने छेड़खानी का विरोध करने पर महिला और उसकी बेटी की जमकर पिटा

बिहार : घर में जबरदस्ती घुसकर महिला के साथ की छेड़खानी, बेटी बचाने आई तो उसे भी पीटा
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले से घर में घुसकर एक महिला के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं आरोपी ने छेड़खानी का विरोध करने पर महिला और उसकी बेटी की जमकर पिटाई भी की. इस मामले को लेकर पीड़िता ने थाने में मदद की गुहार लगाई है और आरोपी के खिलाफ केस भी दर्ज कराया है. 


घटना जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र के गंगटी अलीगंज की है. पीड़िता का कहना है कि वह अपने घर पर वह खाना बना रही थी. तभी मुकेश पासवान नाम का व्यक्ति उसके घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा. पीड़िता का कहना है कि मुकेश ने उसे उठाकर पटक दिया. महिला चिल्लाने लगी और आसपास के लोगों को सारी बता बताई. महिला का कहना है कि घटना के समय उसके पति और बच्चे घर पर नहीं थे. 


पीड़िता के मुताबिक, आसपास के लोगों को देख मुकेश पासवान, मनोज, छोटू, गोलू आदि ने उसे घेर लिया और जान से मारने की नियत से हमला कर दिया. जब उसकी बेटी चांदनी बचाने आयी तो उन लोगों ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया और गंदी गंदी गाली दी. फिलहाल पुलिस ने यह मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी शख्स पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है. 

टैग्स