Hindi News / news / पितृपक्ष मेले पर गया को दहलाने की थी आतंकी साजिश, आतंकी सरगना एजाज...

पितृपक्ष मेले पर गया को दहलाने की थी आतंकी साजिश, आतंकी सरगना एजाज की निशानदेही पर मिला विस्फोटकों का जखीरा

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 30, 2019, 12:11:26 PM

पितृपक्ष मेले पर गया को दहलाने की थी आतंकी साजिश, आतंकी सरगना एजाज की निशानदेही पर मिला विस्फोटकों का जखीरा

- फ़ोटो

GAYA : इस वक्त की बड़ी खबर गया से आ रही है जहां बीते 28 अगस्त को गिरफ्तार किए गए आतंकी संगठन जेएमबी के सरगना एजाज अहमद की निशानदेही पर एटीएस ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। बिहार एटीएस और गया पुलिस की तरफ से की गई इस संयुक्त कार्रवाई में एजाज अहमद की निशानदेही पर जिन ठिकानों पर छापेमारी की गई वहां से यह विस्फोटक बरामद हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक आतंकी आगामी 14 सितंबर से शुरू होने वाले पितृपक्ष मेले के मौके पर गया को दहलाने की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने जो विस्फोटक बरामद किए हैं उनमें टाइमर घड़ी, अमोनियम नाइट्रेट, जिलेटिन रॉड, तार के अलावे बम बनाने की अन्य दूसरी चीजें शामिल हैं। 26 अगस्त को गया से गिरफ्तार आतंकी एजाज अहमद ने एटीएस को यह जानकारी दी थी कि इस पूरी साजिश में उसके साथ मोहम्मद रजा भी शामिल था। एजाज की निशानदेही पर ही मोहम्मद रजा के ठिकाने पर छापेमारी हुई, जहां से यह विस्फोटक बरामद किए गए। आपको बता दें कि एजाज और मोहम्मद रजा गया में पिछले कुछ दिनों से रह रहे थे। यह दोनों फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करते थे लेकिन इनका असल मकसद गया को दहलाने का था। गया से पंकज की रिपोर्ट