ब्रेकिंग
बिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बड़े बदलाव की संभावना, अंतिम सूची पर टिकी उम्मीदवारों की नजरबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाबिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बड़े बदलाव की संभावना, अंतिम सूची पर टिकी उम्मीदवारों की नजरबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसला

गैस एजेन्सी की वैन से हो रही थी शराब की डिलीवरी, ट्रक में बने तहखाने से 500 कार्टन शराब जब्त

MOTIHARI: मोतिहारी में आज शराब की बड़ी खेप को चकिया पुलिस ने बरामद किया है। करीब 500 कार्टन से ज्यादा शराब बरामद किया गया है। शराब को हरियाणा से ट्रक के अन्दर

गैस एजेन्सी की वैन से हो रही थी शराब की डिलीवरी, ट्रक में बने तहखाने से 500 कार्टन शराब जब्त
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में आज शराब की बड़ी खेप को चकिया पुलिस ने बरामद किया है। करीब  500 कार्टन से ज्यादा  शराब  बरामद किया गया है। शराब को हरियाणा से ट्रक के अन्दर बने तहखाने में छिपाकर मोतिहारी लाया गया था। जिसके बाद चकिया में एचपी गैस लिखे वाहन से जगह-जगह डिलीवरी दी जा रही थी। 


किसी को शक नहीं हो इसलिए केशरनाथ एचपी ग्रामीण गैस वितरक शीतलपुर लिखे वाहन से शराब की ढुलाई की जा रही थी। लेकिन तभी मोतिहारी एसपी को इसकी भनक लग गयी। फिर क्या था एसपी के निर्देश पर चकिया थानाध्यक्ष ने चकिया थाना के बारा गोबिंद में छापेमारी की। 


जिसके बाद अनलोड करते दो पिकअप वैन और एक ट्रक को जब्त किया गया। बरामद शराब की कीमत 80 लाख रुपये बतायी जा रही है। हालांकि इस दौरान पुलिस को देख शराब तस्कर मौके से फरार हो गये जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गैस एजेंसी की वैन से हो रही शराब तस्करी की जांच का निर्देश मोतिहारी एसपी ने दिया है। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rajiv Ranjan

FirstBihar संवाददाता