ब्रेकिंग
प्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतराप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरा

महिला थाने में हो रही अनंत से पूछताछ, रिमांड पर विधायक को लेकर थाने पहुंची पुलिस

PATNA: रिमांड पर लिये गये विधायक अनंत सिंह से पटना के महिला थाने में पूछताछ हो रही है. बाढ पुलिस अनंत सिंह को लेकर गर्दनीबाग स्थित महिला थाने में पहुंची है. पुलिस के आलाधिकारी भी वहां

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: रिमांड पर लिये गये विधायक अनंत सिंह से पटना के महिला थाने में पूछताछ हो रही है. बाढ पुलिस अनंत सिंह को लेकर गर्दनीबाग स्थित महिला थाने में पहुंची है. पुलिस के आलाधिकारी भी वहां पहुंच गये हैं. थाने के बाहर सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किये गये हैं. आज ही रिमांड पर लिया गया है अनंत सिंह पटना पुलिस ने आज ही अनंत सिंह को रिमांड पर लिया है. पटना पुलिस की टीम बेऊर जेल से निकाल कर अनंत सिंह को अपने साथ ले गयी. हालांकि उनसे पूछताछ कहां होगी इस पर सस्पेंस बनाये रखा गया. लेकिन दोपहर में पुलिस टीम अनंत सिंह को लेकर गर्दनीबाग महिला थाना पहुंची. वहां बाढ की ए एस पी लिपि सिंह समेत पुलिस के कई और अधिकारी मौजूद हैं. हालांकि पुलिस सूत्रों का ये भी कहना है कि थोड़ी देर बाद अनंत सिंह को वहां से भी हटाया जा सकता है. दो दिन पहले ही मिला था आदेश, आज लिया रिमांड पर बाढ कोर्ट ने दो दिन पहले ही अनंत सिंह को रिमांड पर लेने मंजूरी दी थी. कोर्ट ने उनसे दो दिन पूछताछ करने की इजाजत दी थी. लेकिन पुलिस ने आज रिमांड पर लिया. दरअसल कल अनंत सिंह को बाढ कोर्ट में पेश करना था. कोर्ट ले जाने और वापस लाने में ही दिन बीत गया. लिहाजा कल उन्हें रिमांड पर नहीं लिया गया. आज से दो दिनों तक अनंत सिंह से पुलिस तमाम मसलों पर पूछताछ करेगी. ग्रामीण SP का बयान पटना से ग्रामीण SP कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस तमाम मसलों पर अनंत सिंह से पूछताछ करेगी. पुलिस ये जानने की कोशिश करेगी कि आखिरकार AK-47 रायफल और हैंड ग्रेनेड कहां से लाये गये. पुलिस दूसरे मामलों में भी अनंत सिंह की संलिप्तता की जानकारी लेगी.    
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता