ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

गैंगस्टर विकास दुबे के दो साथी दबोचे गए, गुड्डन त्रिवेदी अपने ड्राइवर के साथ ठाणे में अरेस्ट

DESK : गैंगस्टर विकास दुबे से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रहे हैं. विकास दुबे के दो सहयोगियों को महाराष्ट्र एटीएस ने धर दबोचा है. कानपुर गोलीकांड के सूत्रधार रहे विकास दुबे क

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DESK : गैंगस्टर विकास दुबे से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रहे हैं. विकास दुबे के दो सहयोगियों को महाराष्ट्र एटीएस ने धर दबोचा है. कानपुर गोलीकांड के सूत्रधार रहे विकास दुबे के दो साथी गुड्डन त्रिवेदी और उसका ड्राइवर सोनू तिवारी महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार किए गए हैं.


विकास दुबे के गैंग का खात्मा यूपी पुलिस का सबसे बड़ा टारगेट है. विकास दुबे एनकाउंटर में मारा जा चुका है. उसके गैंग के कई सदस्यों को भी पुलिस से ढेर कर चुकी है लेकिन अब विकास दुबे के सहयोगी गुड्डन त्रिवेदी टीआरएस सिंह को पुलिस से बड़ी सफलता मान रही है. कानपुर में पुलिस टीम पर हमला करने के बाद गुड्डन त्रिवेदी वहां से भाग निकला था गुड्डन अपने ड्राइवर के साथ कार के जरिए दतिया तक पहुंचा और फिर वहां से ट्रक के जरिए नासिक नासिक में उसने एक बार फिर दूसरी ट्रक से लिफ्ट ली और पुणे होते हुए थाणे पहुंच गया. गुड्डन त्रिवेदी थाणे में अपने एक परिचित के घर रुका हुआ था.


थाणे में बैठकर गुड्डन त्रिवेदी विकास दुबे और अपने गैंग के साथ हो रहे हैं हर घटनाक्रम की जानकारी ले रहा था. गुड्डन त्रिवेदी विकास दुबे का एनकाउंटर होने के बाद बेहद डरा हुआ था. गुड्डन ने जिस जगह पर पनाह ले रखी थी, वहां के लोगों ने भी उसे सेक्टर देने से मना कर दिया. घरवालों के ऊपर गुड्डन ने दबाव बनाकर रखा हुआ था लेकिन जैसे ही महाराष्ट्र एटीएस को इस बात की जानकारी मिली, उसने गुड्डन को धर दबोचा गुड्डन के साथ उसके ड्राइवर सोनू तिवारी को भी अरेस्ट किया गया है. अब इन दोनों को यूपी पुलिस अपने कब्जे में लेगी.

टैग्स