Hindi News / news / गया, राजगीर और नवादा में गंगा के पानी से बुझेगी लोगों की प्यास,...

गया, राजगीर और नवादा में गंगा के पानी से बुझेगी लोगों की प्यास, सीएम ने सालों भर जलापूर्ति करने के दिए निर्देश

1st Bihar Published by: 9 Updated Sep 12, 2019, 9:33:56 PM

गया, राजगीर और नवादा में गंगा के पानी से बुझेगी लोगों की प्यास, सीएम ने सालों भर जलापूर्ति करने के दिए निर्देश

- फ़ोटो

PATNA: गया, राजगीर और नवादा में गंगा के पानी का उपयोग पेय जलापूर्ति के लिए किया जाएगा. जल संसाधन विभाग ने इस मामले में सीएम के सामने गंगा वाटर लिफ्ट स्कीम फॉर ड्रिंकिंग के तहत एक प्रजेंटेशन दिया. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारीयों को निर्देश देते हुए कहा कि इन जिलों में पानी की जरुरतों को देखते हुए बारिश के दिनों में गंगा नदी के पानी को रिजर्व कर गया, राजगीर और नवादा जिलों में सालों भर पेय जलापूर्ति की व्यवस्था की जाए. सीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन तीनों जिलों में जगह की तलाश कर जल संग्रहण की व्यवस्था की जाए. इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि गया के फल्गु नदी में पानी स्टोर करने को लेकर सर्वे का काम चल रहा है. इस मौके पर मुख्यमंत्री के अलावा जल संसाधन मंत्री संजय झा, मुख्य सचिव दीपक कुमार सहिक कई अधिकारी मौजूद थे.