1st Bihar Published by: Updated Oct 21, 2021, 6:05:45 PM
- फ़ोटो
ARWAL: अरवल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक कार के गड्ढे में गिरने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस हादसे में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना कुर्था के बेनीपुर गांव की है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।