ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नहाय खाय के दिन बिहार के अलग-अलग जिलों में 11 की मौत, स्थानीय लोगों में शोक की लहर Patna News: पटना में 2 दिन तक यह सड़कें बंद, जानें लें अब किस मार्ग से होकर गुजरेंगी गाड़ियां; जानिए Bihar Election 2025: दांव पर नीतीश के मंत्रियों की साख,पार होगी नैया या तेजस्वी के योद्धा मार लेंगे मैदान; जानिए क्या है समीकरण Bihar News: छठ घाटों पर कार्बाइड गन और पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, जारी हुआ सख्त निर्देश; नहीं मानने पर होगी कार्रवाई Bihar Weather: छठ पूजा के दौरान बिहार में तेज बारिश, चक्रवाती तूफान बढ़ाएगा लोगों की मुश्किलें Bihar News: बिहार से विदेश यात्रा होगी आसान, जल्द शुरू होंगी इतने देशों के लिए सीधी उड़ानें Bihar News: क्यों छठ पूजा में पहले डूबते फिर उगते सूर्य को दिया जाता है अर्घ्य? जान लीजिए वजह नहाय खाय के दिन VIP में बड़ी टूट, उपाध्यक्ष रंजीत सहनी समेत कई नेता बीजेपी में शामिल, भाजपा अध्यक्ष बोले..विधायक से बड़ा पद हम इनको देंगे महापर्व पर बादशाह इंडस्ट्रीज ने छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया वितरण, मंत्री अशोक चौधरी भी रहे मौजूद बेतिया के योगापट्टी में लगी भीषण आग, सात घर जलकर राख

फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर, ऑर्केस्ट्रा गर्ल के साथ पिस्टल लहराकर डांस करने वाले 3 बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, FIR दर्ज

1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Tue, 10 Sep 2024 05:11:28 PM IST

फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर, ऑर्केस्ट्रा गर्ल के साथ पिस्टल लहराकर डांस करने वाले 3 बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, FIR दर्ज

- फ़ोटो

BEGUSARAI: एक बार फिर फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर हुआ है। 9 सितंबर को फर्स्ट बिहार पर एक खबर प्रसारित की गयी थी कि कैसे पिस्टल लहराकर ऑर्केस्ट्रा गर्ल मंच पर डांस कर रही थी और उसके साथ कुछ युवक भी हथियार के साथ ठुमके लगा रहे थे।फर्स्ट बिहार पर खबर प्रसारित होने के बाद बेगूसराय एसपी ने कार्रवाई की है। पुलिस ने पिस्टल लहराकर ऑर्केस्ट्रा गर्ल के साथ डांस करने वाले 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है।  


सोशल मीडिया पर बार डांसरों के हथियार लहराते वायरल वीडियो की सत्यता की जांच करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह वायरल वीडियो भगवानपुर थाना क्षेत्र के अकहा करू टोल का है। नर्तकी के साथ हथियार लहराते हुए डांस कर रहे वीडियो की पुलिस ने पुष्टि की है। एसपी मनीष ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ व्यक्ति महिला डांसर के साथ नाच रहे थे इस दौरान अवैध हथियार का प्रदर्शन किया गया। 


एसपी मनीष के निर्देश पर भगवानपुर थानाध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई गयी और छापेमारी की गयी। इसी दौरान पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली कि वायरल वीडियो में जो व्यक्ति दिख रहा है वो ग्राम छोटी अकहा बरैय टोल शोखा स्थान मंदिर के पास छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान छोटी अकहा वार्ड -1 के रहने वाले दिनेश चौरसिया के 24 वर्षीय पुत्र सुधांशु कुमार, संजात महादेव स्थान वार्ड-5 के रहने वाले वकील चौरसिया के 24 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार दोनों बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।


जबकि तीसरा व्यक्ति समस्तीपुर जिले के डोरापर चंदौली वार्ड-8 के रहने वाले रामचंद्र सिंह के 27 वर्षीय पुत्र मुकुल कुमार के रूप में हुई है। बदमाशों के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल जब्त किया गया है। तीनों के आपराधिक इतिहास को खंगालने में पुलिस जुटी है। 


दरअसल, बेगूसराय में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ बार बालाओं के साथ डांस करते दो वीडियो वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में स्टेज पर भोजपुरी गानों पर डांस कर रही लड़की के हाथ में एक नहीं बल्कि दो-दो पिस्टल दिख रहा है। बदमाशों के गैंग के बीच लड़की स्टेज पर डांस कर रही है और एक के बाद एक बदमाश द्वारा हाथ में हथियार देकर डांस करवा रहे हैं।