ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

बिहार से मजदूरों को गुजरात लेकर जा रही बस में लगी आग, 1 की मौत, कई झुलसे

DESK: बिहार से एक बस से मजदूर गुजरात जा रहे थे. इस दौरान ही यूपी के फिरोजाबाद में बस में आग लग गई. जिससे एक जिंदा जल गया. कई मजदूर इस घटना में झुलस गए है. सभी को स्थानीय हॉस्प

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: बिहार से एक बस से मजदूर गुजरात जा रहे थे. इस दौरान ही यूपी के फिरोजाबाद में बस में आग लग गई. जिससे एक जिंदा जल गया. कई मजदूर इस घटना में झुलस गए है. सभी को स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 

 घटना के बारे में बताया जा रहा है कि फिरोजाबाद इलाके के लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर थाना नसीरपुर इलाके के 54 नंबर कट पर  हादसा हुआ. जो बस थी डिवाइडर से टकरा गई. जिसके बाद बस में आग लग गई. आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में सभी यात्रियों को बस से उतारा गया. लेकिन एक यात्री की जिंदा जलकर मौत हो गई. 

सुपौल का था मृतक

घटना की सूचना मिलने के बाद तीन फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची और बस में लगी आग को बुझाया. मृतक काड़ा ऋषिदेव सुपौल का रहने वाला था. झुलसे लोगों का इलाज फिरोजाबाद में चल रहा है. बस में ड्राइवर समेत कुल 72 यात्री सवार थे. बता दें कि बिहार के मजदूर जो लॉकडाउन में आए थे वह फिर से कमाने के लिए बस से गुजरात, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में जा रहे हैं.