सीतामढ़ी में कारोबारी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 05, 2019, 8:43:17 AM

सीतामढ़ी में कारोबारी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

SITAMARHI: सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधियों ने फिर से पुलिस को ठेंगा दिखाया है. बीती देर रात अपराधियों ने कारोबारी को गोली मार कर घायल कर दिया है. घटना सीतामढ़ी के परसौनी थाना के धूरवार गांव की है. जहां देर रात अपराधियों ने साईकिल शो रूम के मालिक सह रिटायर्ड आर्मी मैन को गोली मारी है. बाइक सवार तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. घायल कारोबारी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी स्थिती गंभीर बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलीस मामले की जांच में जुट गई है. सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट