1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 17, 2019, 8:07:31 PM
- फ़ोटो
GOPALGANJ : इस वक्त ताजा मामला सामने आ रहा है गोपालगंज जिले से जहां कर्ज नहीं लौटाने पर साहूकार ने एक दंपति की जमकर पिटाई की है. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने उस साहूकार की पिटाई कर उसका पिस्टल छीन लिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के उचकागाव थाना इलाके की है. जहां साथी गांव में एक साहूकार द्वारा दंपति को पीटने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक कर्ज नहीं लौटाने को लेकर देर शाम हथियार लेकर घर पहुंचे साहूकार ने पहले कर्जदार पति पत्नी की जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने गुस्से में आकर साहूकार को पीट दिया और उसका पिस्टल छीन लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर बुलाया और फिर आरोपी साहूकार को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने बताया कि देसी पिस्टल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. मामले की छानबीन की जा रही है. गोपालगंज से मेराज अहमद की रिपोर्ट