ब्रेकिंग
VIRAL VIDEO: महिला थाना परिसर में ही महिला की पिटाई... हाथ और चप्पल से मारने का वीडियो वायरल✦ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप✦Bihar Crime News: RLM के प्रदेश महासचिव पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी देने का आरोप, रंगदारी केस में असगर मियां गिरफ्तार✦रक्सौल में नशे की बड़ी खेप का खुलासा, 28 हजार से ज्यादा इंजेक्शन बरामद; महिला समेत 2 गिरफ्तार✦Bihar School News : सरकारी स्कूल की छत ने खोली निर्माण की पोल! ढलाई पूरी होने से पहले ही भरभराकर गिरी, जहानाबाद में निर्माण पर बड़ा सवाल✦VIRAL VIDEO: महिला थाना परिसर में ही महिला की पिटाई... हाथ और चप्पल से मारने का वीडियो वायरल✦ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप✦Bihar Crime News: RLM के प्रदेश महासचिव पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी देने का आरोप, रंगदारी केस में असगर मियां गिरफ्तार✦रक्सौल में नशे की बड़ी खेप का खुलासा, 28 हजार से ज्यादा इंजेक्शन बरामद; महिला समेत 2 गिरफ्तार✦Bihar School News : सरकारी स्कूल की छत ने खोली निर्माण की पोल! ढलाई पूरी होने से पहले ही भरभराकर गिरी, जहानाबाद में निर्माण पर बड़ा सवाल

किसानों को समर्थन देने जंतर-मंतर पहुंचे राहुल गांधी, विपक्ष के दूसरे नेता भी साथ

DELHI : केंद्र सरकार की तरफ से पारित किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन पिछले कई महीनों से जारी है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसान आज भी प्रदर्शन कर रहे हैं. राह

किसानों को समर्थन देने जंतर-मंतर पहुंचे राहुल गांधी, विपक्ष के दूसरे नेता भी साथ
First Bihar
2 मिनट

DELHI : केंद्र सरकार की तरफ से पारित किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन पिछले कई महीनों से जारी है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसान आज भी प्रदर्शन कर रहे हैं. राहुल गांधी आज किसान आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे हैं. जंतर मंतर पर किसानों के धरने के बीच राहुल गांधी ने अपना समर्थन दिया है. उनके साथ विपक्ष के दूसरे नेता भी संसद से निकलकर सीधे जंतर-मंतर पहुंचे हैं. 


महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हो चुके राहुल गांधी ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वह किसान आंदोलन को भी समर्थन देंगे. किसान आंदोलन को लेकर राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि कृषि कानून को निरस्त करने की किसानों की मांग का समर्थन करने के लिए विपक्षी दल के नेता जंतर-मंतर पहुंचे हैं. इसमें राहुल गांधी भी शामिल हैं. इसके बाद विपक्षी दलों के नेता आज संसद में एक बैठक भी करने वाले हैं. 



संसद का मानसून सत्र अब तक बेहद हंगामेदार रहा है. पेगासस जासूसी कांड को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार गतिरोध देखने को मिला है. लोकसभा की कार्यवाही लगातार प्रभावित होती रही लेकिन आज सदन में कार्यवाही हो पाई है.