ब्रेकिंग
बिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

फल विक्रेता की चाकू मारकर हत्या, दो अपराधी गिरफ्तार

MOTIHARI: घटना मोतिहारी जिले के नगर थाना क्षेत्र के ज्ञान बाबू चौक की है, जहां फल विक्रेता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पाकर

फल विक्रेता की चाकू मारकर हत्या, दो अपराधी गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI: घटना मोतिहारी जिले के नगर थाना क्षेत्र के ज्ञान बाबू चौक की है, जहां फल विक्रेता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पाकर नगर थाना पुलिस और पूर्वी चंपारण के पुलिस कप्तान की विशेष पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और गहन छानबीन के दौरान घटना करने वाले दो आरोपित को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 


इस घटना को लेकर पूर्वी चंपारण के पुलिस कप्तान डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि मामला आपसी रंजिश का है, जिसमें गोलू नाम के युवक की नगर थाना क्षेत्र के ज्ञान बाबू चौक पर धारदार हथियार से हत्या की गई थी। इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है, जिसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।


गौरतलब है कि बिहार में अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं। आए दिन ऐसी कई घटनाएं सामने आती रहती है, लेकिन पुलिस के हाथ खाली रह जाते हैं। गुरुवार को पटना में एक पत्रकार पर चाक़ू से हमला कर दिया गया था, जिसके बाद उनकी हालत नाज़ुक हो गई है। 

टैग्स