ब्रेकिंग
पटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...पटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...

फजीहत के बाद बदला गया कोईलवर पुल के लोकार्पण का पोस्टर, पीएम के ठीक बगल में मिली नीतीश को जगह

PATNA: कोईलवर में सोन नदी पर बने डाउनस्ट्रीम 3 लेन के पुल का लोकार्पण आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। इस कार्यक्रम के पोस्टर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चेहरा गायब करने और

फजीहत के बाद बदला गया कोईलवर पुल के लोकार्पण का पोस्टर, पीएम के ठीक बगल में मिली नीतीश को जगह
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: कोईलवर में सोन नदी पर बने डाउनस्ट्रीम 3 लेन के पुल का लोकार्पण आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। इस कार्यक्रम के पोस्टर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चेहरा गायब करने और उन्हें न्योता नहीं दिए जाने को लेकर बीजेपी की हुई फजीहत के बाद आज पुराने पोस्टर को आनन-फानन में हटा कर नया पोस्टर लगा दिया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र पर भी सीएम नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ठीक बगल में जगह दी गई है।


दरअसल, आज कोईलवर में बने तीन लेन के पुल का लोकार्पण होना है। इस कार्यक्रम में न तो सीएम नीतीश को बुलाया गया था और ना ही पोस्टर में ही जगह दी गई थी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा जारी किये गए आमंत्रण पत्र में न तो मुख्यमंत्री का नाम था और न ही उनके किसी नेता का। हालांकि आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र और किरण देवी का नाम इस आमंत्रण पत्र में जरूर लिखा गया था।


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के अलावा केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह, केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा सांसद रामकृपाल यादव, BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, राजद विधायक किरण देवी और मनेर से राजद विधायक भाई वीरेंद्र को इस कार्यक्रम में बुलाया गया था, लेकिन सीएम नीतीश कुमार और जेडीयू के किसी भी नेता को नहीं बुलाया गया।


इस कार्यक्रम को लेकर राजधानी पटना में कई जगहों पर पोस्टर लगाए गए थे। इन पोस्टरों में से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चेहरा गायब कर दिया गया था। पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, जेपी नड्डा, बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की तस्वीर लगी थी, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चेहरा गायब कर दिया गया था। मीडिया में इस खबर के आने के बाद बीजेपी की खूब फजीहत हुई। जिसके बाद आनन-फानन में पुराने पोस्टरों को हटाकर नया पोस्टर लगाया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ठीक बगल में सीएम नीतीश को जगह दी गई है।