ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

फेसबुक पर प्यार का इजहार करना एक युवक को पड़ गया महंगा, भरी पंचायत में हुई जमकर धुनाई

BEGUSARAI: डिजिटली युग में प्यार का इजहार भी लोग हाईटेक तरीके से कर रहे हैं। सोशल साइट प्रयोग लोग धड़ल्ले से कर रहे हैं। इस दौरान लवर्स ना तो जाति देखता है और ना ह

फेसबुक पर प्यार का इजहार करना एक युवक को पड़ गया महंगा, भरी पंचायत में हुई जमकर धुनाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: डिजिटली युग में प्यार का इजहार भी लोग हाईटेक तरीके से कर रहे हैं। सोशल साइट प्रयोग लोग धड़ल्ले से कर रहे हैं। इस दौरान लवर्स ना तो जाति देखता है और ना ही धर्म का ख्याल रखता हैं बल्कि दो दिलों के प्यार में प्रेमी युगल अपनी मर्यादा को पार कर सब कुछ भूल बैठते हैं। हद तो तब और हो जाती है जब नाबालिग किशोर भी इससे अछूता नहीं रहता। 


इसी कड़ी में ताजा मामला बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के पर्रा गांव की है। जहां 4 दिन पूर्व एक युवक शादी समारोह में पहुंची थी। एक नाबालिग लड़की को फेसबुक जरिए प्रेम की जाल में फंसाने की लड़के ने कोशिश की। लेकिन इसकी भनक नाबालिग लड़की के परिजन को लग गई। जहां इसकी खबर मिलते ही गांव में पंचायत बुलाई गयी। जिसमें आरोपी की जमकर डांट फटकार लगाकर छोड़ दिया गया। उसके बावजूद युवक अपनी आदतों से बाज नहीं आया। उसके रवैय्ये को लेकर एक बार फिर से पंचायत बुलाई गयी। 


लेकिन पंचायती के दौरान उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। घायल युवक के घरवालों उसे बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती काराया। इस संबंध में युवक के परिजनों ने पिटाई करने वालों के खिलाफ वीरपुर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। अब देखना यह होगा कि इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई कर पाती है। 


फिलहाल इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। लोगों का कहना कि अगर पंचायती हुई तो फिर कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए था । इसकी सूचना थाने को देनी चाहिए थी लेकिन इस तरह का तालिबानी हरकत पुलिस की विधि व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर रहा हैं। वीरपुर थाने के एएसआई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित ने लिखित आवेदन दिया है फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता