Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव में पहली बार वोटिंग करेंगे इतने GEN-Z, चुनावी नतीजे पर क्या पड़ेगा असर? Bihar News: बिहार में बाल सुधार गृह से एक दर्जन बच्चे फरार, गार्ड पर हमला कर दीवार फांदकर भागे; अबतक पांच पकड़े गए Bihar News: बिहार में बाल सुधार गृह से एक दर्जन बच्चे फरार, गार्ड पर हमला कर दीवार फांदकर भागे; अबतक पांच पकड़े गए Mokama Violence : मोकामा के वोटरों की रक्षा करना गुनाह है क्या ? शव यात्रा में एक समाज को टारगेट कर गालियां दी गई, बोले ललन सिंह- भूरा बाल साफ़ करो वाला शासन लाना चाहते हैं तेजस्वी ? Bihar Election 2025: ‘अभी दूध के दांत भी नहीं निकले, लालू का बेटा बहुत बोलता है’, ओवैसी का तेजस्वी पर बड़ा हमला Bihar Election 2025: ‘अभी दूध के दांत भी नहीं निकले, लालू का बेटा बहुत बोलता है’, ओवैसी का तेजस्वी पर बड़ा हमला Bihar Election 2025: वोटिंग से पहले राहुल गांधी का बड़ा दाव, क्या बदलेगा समीकरण या होगा बड़ा खुलासा? Munger Election : मुंगेर चुनाव में वोटिंग से पहले बड़ा उलटफेर, जन सुराज प्रत्याशी संजय सिंह भाजपा में शामिल, बदले चुनावी समीकरण Bihar Assembly Election : बिहार चुनाव: पहले चरण की 10 वीआईपी सीटों पर हाई-प्रोफाइल मुकाबला, 16 मंत्रियों की साख दांव पर Bihar Election 2025: अगर आपको भी नहीं मिल रहा पोलिंग बूथ, तो ऐसे करें पता; जानिए पूरी प्रक्रिया
1st Bihar Published by: RITESH HUNNY Updated Thu, 08 Aug 2024 07:56:50 PM IST
- फ़ोटो
SAHARSA: सोशल मीडिया पर लोग इन दिनों ज्यादा वक्त गुजारते हैं। सहरसा की एक लड़की भी सोशल साइट्स देखा करती थी। उसने फेसबुक, इंस्ट्राग्राम और वाट्सएप पर भी अकाउंट बना लिया था। फेसबुक देखने के दौरान उसकी दोस्ती एक युवक के साथ हो गयी। फिर दोनों मैसेजर पर एक दूसरे के साथ चैटिंग करने लगे जब दोनों ने एक दूसरे को अपना मोबाइल नंबर दिया तब बातचीत भी शुरू हो गयी।
फोन पर बातचीत के दौरान ही दोनों एक दूसरे को चाहने लगे। दोनों के बीच कब प्यार हो गया यह पता ही नहीं चला। जिसका फायदा युवक ने लड़की से उठाया। जिसे वो सच्चा प्यार समझ बैठी थी वो दगाबाज निकला। शादी का झांसा देकर ब्यॉयफ्रेंड ने उसके साथ यौन शोषण किया और जब वो प्रेग्नेंट हो गयी तब उसे अपनाने से इनकार कर दिया। आज लड़की अपनी गलती पर आंसू बहा रही है।
मामला सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र का है जहां कि रहने वाली लड़की को सौरबाज़ार थाना क्षेत्र के अर्राहा गांव के लड़के से फेसबुक पर दोस्ती हुई फिर धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गया। प्यार का ऐसा परवान चढा कि फोन पर बातचीत करते-करते दोनों एक दूसरे से मिलने जुलने लगे। लड़का सहरसा के सुपर मार्केट के पूर्वी भाग स्थित मुहल्ले में किराए के मकान में रहता था। उसने लड़की को मिलने के लिए रूम पर बुलाया। जहां शादी का झांसा देकर लड़के ने शारिरीक संबंध स्थापित किया। यह सिलसिला लगातार चलने लगा।
फिर एक दिन लड़की को पता चला कि वो प्रेग्नेंट हो गयी। उसने इस बात की जानकारी अपने प्रेमी को दी तब उसने शादी से इनकार कर दिया। इस बात से परेशान लड़की ने पहले तो लोकलाज के भय से बातों को छुपाने की कोशिश की। लेकिन फिर उसने अपनी माँ को पूरी बात बतायी। पीड़िता की मां ने भी लड़के पर शादी करने का दबाव बनाया लेकिन उसने लड़की की मां की भी नहीं सुनी।
सीधे तौर पर युवक ने लड़की से शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद बेटी को लेकर मां महिला थाने पहुंची जहां पुलिस को पीड़िता ने अपनी आपबीती बताते हुए न्याय की गुहार लगाई। केस दर्ज होने के बाद महिला थानेदार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। वही पीड़िता को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मेडिकल के बाद 164 का बयान दर्ज़ कराने के लिए पीड़िता को सहरसा कोर्ट ले जाया गया। जबकि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

