ब्रेकिंग
Bihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस

बकाया पैसा मांगना पड़ा भारी, घर में घुसकर की गयी युवक की हत्या

SITAMARHI: सीतामढ़ी में एक युवक को अपना बकाया पैसा मांगना भारी पड़ गया। उधार पैसा लेने वाले को यह नागवार गुजरा और चंद पैसों के चलते युवक की जान ले ली। घर में घुसकर गोली मारकर युवक

बकाया पैसा मांगना पड़ा भारी, घर में घुसकर की गयी युवक की हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी में एक युवक को अपना बकाया पैसा मांगना भारी पड़ गया। उधार पैसा लेने वाले को यह नागवार गुजरा और चंद पैसों के चलते युवक की जान ले ली। घर में घुसकर गोली मारकर युवक की हत्या की गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


घटना  जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के तिलकताजपुर गांव की है। जहां पैसे के लेनदेन के विवाद में गांव के ही कुछ युवकों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान ग्रामीण प्रेमशंकर सिंह के 30 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है। मृतक के पिता ने बताया कि चंदन गाड़ी भाड़े पर चलवाता था। जिसका कुछ लेनदेन का बकाया गांव के ही विक्की कुमार के पास था।


उसी बकाये पैसे के लिए चंदन ने विक्की को शाम में फोन कर मांगा। इसी बात पर गुस्सा होकर विक्की और चंदन के बीच गाली गलौज हो गई इसी बात पर विक्की अपने चार सहयोगी के साथ चंदन के घर पहुंचा और तीन गोली मार दी जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची रुन्नीसैदपुर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता