ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

एक सनकी युवक ने एक दर्जन लोगों पर धारदार हथियार से किया हमला, पुलिस ने दबोचा

SAHARSA: सहरसा में एक सनकी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। धारदार हथियार से उसने कई लोगों पर हमला किया और उन्हें घायल कर दिया। घायलों में एक बच्ची और दो बुजुर्ग शामिल है। दोनों

एक सनकी युवक ने एक दर्जन लोगों पर धारदार हथियार से किया हमला, पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में एक सनकी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। धारदार हथियार से उसने कई लोगों पर हमला किया और उन्हें घायल कर दिया। घायलों में एक बच्ची और दो बुजुर्ग शामिल है। दोनों बुजुर्ग गंभीर रुप से घायल हो गये है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सहरसा रेफर किया गया है। घटना नगर परिषद क्षेत्र के माखन टोला की है।


 युवक की पहचान 25 वर्षीय सुभाष शर्मा के रुप में हुई है। जो अपने घर में बकरे की बलि दे रहा था। तभी सबसे पहले घर के ही एक बच्ची पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हालांकि इस दौरान बच्ची बाल-बाल बच गयी। बच्ची को बचाने आए एक व्यक्ति पर भी हमला कर दिया। जिसके बाद वह घर से बाहर निकला और सड़क पर चलने वाले लोगों पर धारदार हथियार से हमला करने लगा।


युवक की इस हरकत से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। युवक की इस करतूत से इलाके के लोग दहशत में हो गये। लोग अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भागने लगे। युवक धारदार हथियार लेकर लोगों को खदेड़ने लगा। सड़क पर चलने वाले वाहनों पर हमला करने लगा। युवक से जान बचाकर भागने के दौरान एक ई-रिक्शा का ड्राइवर गाड़ी लेकर पलट गया। 


वही युवक ने दो बुजुर्ग पर भी हमला कर दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। युवक के तांडव को देख लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक तो धर दबोचा। फिलहाल युवक से पूछताछ की जा रही है। वही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता