एक IAS अधिकारी का तबादला, 2 को अतिरिक्त प्रभार, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

1st Bihar Published by: Updated Jun 07, 2022, 6:51:12 PM

एक IAS अधिकारी का तबादला, 2 को अतिरिक्त प्रभार, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

- फ़ोटो

PATNA: एक आईएएस अधिकारी  का तबादला किया गया है तो वही दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है। प्रमंडलीय आयुक्त, मगध प्रमंडल गया को विशेष कार्य पदाधिकारी, बिपार्ड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 


वही भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2012 बैच के अधिकारी व किशनगंज के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री को अगले आदेश तक किशनगंज के बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 


जबकि किशनगंज के बंदोबस्त पदाधिकारी किशोर कुमार प्रसाद का तबादला किया गया है। किशोर कुमार प्रसाद अगले आदेश तक सामान्य प्रशासन विभाग पटना में संयुक्त सचिव के पद पर बने रहेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है।