ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Sugar Industry : गन्ना मंत्री का बड़ा ऐलान, बंद चीनी मिलों को फिर से खोलने की तैयारी तेज; किसानों और युवाओं को मिलेगा सीधा लाभ Bihar SEZ Project : बिहार में बनेगा पहला SEZ, बेतिया और बक्सर में 250 एकड़ में दो विशेष आर्थिक जोन; खुलेंगे 10 हजार रोजगार Bihar winter forecast : बिहार में ठंड का प्रकोप बढ़ा, कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे; 15 दिसंबर के बाद और जमकर पड़ेगी सर्दी पूर्व IPS अधिकारी पर भड़के तेज प्रताप, पटना के सचिवालय थाने में दर्ज कराया FIR बिहार में VVIP गाड़ियों पर TOLL TAX खत्म, परिवहन विभाग ने जारी किया यह निर्देश विधानसभा सत्र के बीच यूरोप चले गए तेजस्वी यादव? शिवानंद तिवारी के आरोप से बिहार की सियासत गरमाई, कहा...मैदान छोड़ दिया मंदिरों की तरह मदरसों और मस्जिदों में भी लगाए जाएं CCTV कैमरे, संसद में बोले रामायण के ‘राम’ जमुई में बालू का अवैध खनन जारी, प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल CHAPRA: ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से छपरा के लाल की मौत, गुजरात पुलिस में थे तैनात कमरिया गोले-गोले-गोले-डोले राजा जी: शराब की बोतल और डांसर का जलवा, नगर निगम के डिप्टी मेयर का वीडियो वायरल

एक दूजे के हुए जहीर और सोनाक्षी, पिता शत्रुघ्न सिन्हा हुए भावुक

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 23 Jun 2024 09:45:32 PM IST

एक दूजे के हुए जहीर और सोनाक्षी, पिता शत्रुघ्न सिन्हा हुए भावुक

- फ़ोटो

DESK: बॉलीवुड अभिनेता व टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की बिटिया एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने रविवार को शादी कर ली। अपने दोस्त जहीर इकबाल से सोनाक्षी ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की। शादी के कागजात पर हस्तांक्षर करते सोनाक्षी ने पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस दौरान सोनाक्षी के पिता शत्रुध्न सिन्हा भी मौजूद थे जो काफी भावुक नजर आ रहे थे। शादी के पेपर पर साइन करते समय सोनाक्षी ने पिता का हाथ थामे रखा था और जहीर इकबाल पेपर पर हस्तांक्षर कर रहे थे। 


बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने आज कोर्ट मैरिज कर लिया। शादी का ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर इस खास दिन की खूबसूरत फोटो सोनाक्षी ने पोस्ट किया है। सोनाक्षी और जहीर इकबाल की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस मौके पर पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी और दामाद को आशीर्वाद दिया। 


इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी ने अपने पति जहीर इकबाल के साथ की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें पहली फोटो में दूल्हे राजा अपनी दुल्हनिया का हाथ चूमते नजर आ रहे हैं वही दूसरी फोटो में जहीर इकबाल शादी के कागजातों पर साइन करते हुए दिख रहे हैं। वहीं सोनाक्षी अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा का हाथ थामे मुस्कुराते दिख रही है। शादी के मौके पर सोनाक्षी ने क्रिम कलर की खूबसूरत साड़ी पहन रखी है वही जहीर सफेद रंग के कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं।


शादी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए सोनाक्षी ने लिखा है कि इसी दिन, सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक दूसरे की आंखों में एक दूसरे के लिए प्यार देखा था और इसे हमेशा के लिए कायम रखने का फैसला किया था। उस प्यार ने उन तमाम चुनौतियों और जीत के दौरान हमें रास्ता दिखाया और आज हमें इस पल तक लेकर आया है। जहां आज दोनों के परिवारों और दोनों के ईश्वर की दुआओं के बाद हम पति पत्नी बन गए हैं। इस शादी से सोनाक्षी और जहीर दोनों काफी खुश दिख रहे हैं। पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी दामाद को आशीर्वाद दिया है।