1st Bihar Published by: 9 Updated Sep 17, 2019, 2:35:13 PM
- फ़ोटो
PATNA: बड़ी खबर बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग से आ रही है जहां 8 जिलों के सिविल सर्जन का तबादला कर दिया गया है. देखें लिस्ट
कृष्ण मोहन वर्मा जो कि सहरसा सदर अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर थे उन्हें बेगूसराय के सिविल सर्जन के तौर पर ट्रांसफर किया गया है. कृष्ण मोहन प्रसाद को सुपौल का सिविल सर्जन बनाया गया है जबकि वो वर्तमान में संचारी रोग विभाग, खगड़िया में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के तौर पर तैनात थे.
डॉ राम सिंह को नालंदा का सिविल सर्जन बनाया गया है. वो अभी तक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के तौर पर विद्यापति नगर, समस्तीपुर में तैनात थे. वहीं डॉ मदन मोहन प्रसाद को अररिया का सिविल सर्जन बनाया गया है. जबकि डॉ ब्रजेश कुमार सिंह को गया का सिविल सर्जन बनाया गया है.
वहीं डॉ रिजवान अहमद को पूर्वी चंपारण,मोतिहारी का सिविल सर्जन बनाया गया है. डॉ अकरम अली को औरंगाबाद का सिविल सर्जन बनाया गया है. जबकि डॉ सुभाष चंद्र श्रीवास्तव को मधेपुरा का सिविल सर्जन बनाया गया है.