इ-होम्स पनोरमा में किया गया ध्वजारोहण, 25 दिसंबर से सात दिवसीय यज्ञ का होगा आयोजन

इ-होम्स पनोरमा में किया गया ध्वजारोहण, 25 दिसंबर से सात दिवसीय यज्ञ का होगा आयोजन

PURNEA: पनोरमा ग्रुप के इ-होम्स पनोरमा में शुक्रवार को ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर कई महान विद्वान आचार्य शामिल हुए। इस मौके पर पनरमा ग्रुप के रितेश झा, पूजा, दीप्ति चौधरी, चंदन, मनखुश मिश्रा, अरूणेश झा, अभिषेक मिश्रा, अनुराग कश्यप समेत कई लोग मौजूद रहे। 


इस मौके पर पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने बताया कि आगामी 25 दिसंबर से इ-होम्स पनोरमा में बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर जी महाराज के द्वारा विश्व शांति के लिए सात दिवसीय शिव शक्ति रूद्र चण्डी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियां की जा रही है। जिसमें बनारस के कई महान विद्वान आचार्यो को भी आमंत्रित किया गया हैं।