समाजसेवी अजय सिंह ने मदद के बढ़ाए हाथ, पुलिस और आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को सौंपा जंपिंग गद्दा Success Story: पुलिस ने मांगी रिश्वत तो लड़की ने शुरू कर दी UPSC की तैयारी, पहले IPS बनीं; फिर IAS बनकर पिता का सपना किया साकार JEE Main 2025: जेईई मेन में VVCP के छात्र-छात्राओं ने फिर लहराया परचम, जिले के टॉप थ्री पर कब्जा BIHAR NEWS: बिहार के गरीबों के लिए 2102 करोड़ रू की मंजूरी, जल्द ही खाते में जायेगी राशि, डिप्टी CM ने PM मोदी को कहा 'धन्यवाद' Chanakya Niti: दौलत, औरत और औलाद ...चाणक्य ने इन्हें क्यों बताया अनमोल? नीतीश कुमार को बड़ा झटका, जेडीयू के पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने दिया इस्तीफा Namami Gange Yojana: बिहार के इस जिले को केंद्र सरकार की सौगात, नमामी गंगे और अटल मिशन के तहत मिलेगा साढ़े पांच सौ करोड़ का विकास पैकेज जनेऊ नहीं उतारा तो परीक्षा से किया बाहर, FIR के बाद बढ़ी सियासत Parenting Tips: पढ़ाई के दौरान क्यों आती है बच्चों को नींद? ये काम करें; दूर हो जाएगी परेशानी Bihar politics: बहुमत है, पर नैतिकता नहीं', बीजेपी पर बरसे मनोज झा, वक्फ कानून की वापसी की उठाई मांग!
1st Bihar Published by: CHANDAN Updated Sat, 06 Nov 2021 05:59:00 PM IST
SIWAN: सीवान में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से टाउन थाना में पदस्थापित ASI 53 वर्षीय श्यामदेव प्रसाद की मौत हो गई। जिसके बाद से सीवान पुलिस महकमे में शोक की लहर हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद साथी पुलिसकर्मियों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटा की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार समेत वरीय अधिकारी सीवान सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सात्वना दी।
गश्ती के दौरान ASI की हार्ट अटैक से मौत
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि, नालंदा जिले के बारह बीघा गांव के रहने वाले, श्याम देव प्रसाद सिवान नगर थाना में ASI के पद पर पदस्थापित है। जिनकी कुछ दिनों पहले तबीयत खराब होने पर सिवान के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। जहां वह स्वस्थ हुए थे। वही शनिवार की शाम सिवान नगर थाना इलाके के स्टेशन के तरफ गस्ती में थे, जहां अचानक उनका तबीयत बिगड़ गया, तब उन्हें गस्ती में साथ मौजूद साथी पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में उसी निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां उनका पूर्व में इलाज हुआ था। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बाहर रेफर कर दिया।
डॉक्टर ने किया मृत घोषित
निजी अस्पताल से रेफर किये जाने के बाद उनके साथी पुलिस कर्मी इलाके के लिए पटना ले जाने की तैयारी में थे। तब तक उन्हें सीवान सदर अस्पताल पंहुचाया। जहां डॉक्टर अभिषेक कुमार ने मृत घोषित कर दिया। वही घटना की जानकारी मिलते ही सीवान पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार सहित जिले के वरीय अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मिलकर सांत्वना दी।
बताया जा रहा है कि, मृतक ASI श्याम देव प्रसाद लगभग साढ़े 3 साल पहले सिवान जिले में आए थे। जो दो तीन थानों में सेवा देने के बाद 1 साल से सीवान नगर थाना में ASI के रूप में तैनात थे। जिन्हें गश्ती के दौरान हार्ट अटैक आने से निधन हो गया है। इस मामले पर नगर थानाध्यक्ष जयप्रकाश पंडित ने बताया कि मृतक ASI श्याम देव प्रसाद के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है।